Categories

Navigation

अरविंद केजरीवाल पर चले अंडे और टमाटर, बीजेपी-कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

अरविंद केजरीवाल पर चले अंडे और टमाटर, बीजेपी-कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार




नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल की चुनावी सभा में मंगलवार को अंडे और टमाटर फेंके गए। यह सभा दिल्ली के सुलतानपुर माजरा में हो रही थी। एक मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया है कि पत्थर भी फेंके गए हैं। घटना के बाद केजरीवाल ने कहा कि वे इस तरह की हरकतों से डरने वाले नहीं हैं। कुछ दिन पहले भी केजरीवाल की चुनावी सभा में पत्थर फेंके गए थे। वहीं, इस घटना पर कांग्रेस नेता आलोक शर्मा ने कहा कि सारे अंडे और पत्थर केजरीवाल पर ही क्यों फेंके जा रहे हैं? कहीं, इसमें उनका ही हाथ तो नहीं है। वहीं, बीजेपी ने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। 
घटना के बाद केजरीवाल ने कहा, ''चिंता न करिए, इसका मतलब यह है कि जयकिशन (कांग्रेसी नेता) डर गए हैं। मैं बीजेपी और कांग्रेस को बताना चाहता हूं कि अगर वे सोचते हैं कि हमारे ऊपर पत्थर फेंकने से हम चुप रहेंगे तो वे नहीं जानते कि हम किस मिट्टी के बने हैं।'' वहीं, आप प्रवक्ता आतिशी मरलेना ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। उन्होंने एक लोकल विधायक पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया।
    fast samachar shivpuri samachar Smiley face Smiley face Smiley face Smiley face Smiley face
    Share

    Headlines Now

    Post A Comment: