सौरभ भार्गव
संपादक
जब से शिवपुरी पुलिस कप्तान कुरैशी जी आये हुए है पुलिस थानो में कुछ हद तक सुधार नजर आने लगा है लेकिन जिला मुख्यालय पर स्वयं कोतवाली पुलिस इस सुधार से क्यों दूर भाग रही है ये सोचनीय पहलू है। शिवपुरी शहर
में बीते 17 अगस्त को मनोज कुमार साहू जो रहने बाले इंद्रा कालोनी अहमदावाद के है और अहमदावाद ही
नोकरी करते है।इनके 2 बच्चे शिवपुरी में डेली पब्लिक स्कूल में पड़ते है और शिवपुरी में ही रहते है। मनोज की ससुराल करैरा तहसील शिवपुरी जिले में ही है ।
17 अगस्त को शिवपुरी सिंहसथ होस्टल में अपने दोनों बच्चो राहुल व रोहित से मिलकर उनको वही से ऑटो में बैठाकर ऑटो से माधव चौक पुराने बस टेंड साइड होटल में नास्ता कराकर उसी ऑटो से होस्टल में बच्चो
को छोड़ आया।और उसी ऑटो से चला गया।
उसके बाद से जाने के बाद मनोज का कोई आता पता नही है। मनोज के दोनों छोटे बच्चे करैरा में अपने मामा के घर पूछा तो उनकी कोई जानकारी नही है । मनोज शिवपुरी से करैरा जाने बाला था लेकिन वह न तो करैरा पहुचा और न ही अहमदावाद ।
शिवपुरी से मनोज साहू के दोनों फोन नम्बर बन्द आ रहे है। कोतवाली पुलिस को 8469231426,7043877828 नम्बर भी उपलब्ध करा दिया फिर भी कोतवाली पुलिस जांच प्रक्रिया को आगे नही बड़ा रही है।
कल जनसुनवाई में लगाएंगे पुलिस कप्तान से गुहार
________________________
मनोज के ससुराल पक्ष ने बताया कि हमने बार कोतवाली पुलिस में नम्बर ट्रेस करने की गुहार लगाई लेकिन हमारी कोई सुनवाई नही हुई ।
अब हम मंगलवार को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी से न्याय की गुहार लगाएंगे ।

Post A Comment: