छात्रसंघ चुनाव: समाजवादी छात्रसभा के लोकेश ने मारी बाजी, एबीवीपी रहा काफी पीछे
9/27/2014 10:24:00 PM
9/27/2014 10:24:00 PM
झांसी. बुंदेलखंड महाविद्यालय में बहुप्रतीक्षित छात्रसंघ चुनाव में शनिवार को समाजवादी छात्रसभा ने कब्जा कर लिया है। बीकेडी के अलावा विपिन बिहारी डिग्री कॉलेज में भी छात्रसभा ने जीत दर्ज की है। यहां समाजवादी छात्रसभा के लोकेंद्र सिंह और आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में निर्दलीय प्रत्याशी सोनल अग्रवाल ने जीत दर्ज की। एबीवीपी और एनएसयूआई के प्रत्याशी चुनाव नतीजों में काफी पीछे रहे। यहां चुनाव पूरे दो साल बाद संपन्न हुए थे। झांसी में तीन महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव होना था। सुबह से ही वोट डालने को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह था। बुंदेलखंड महाविद्यालय, विपिन बिहारी डिग्री कॉलेज और आर्य कन्या इंटर कॉलेज में वोटिंग के बाद 3 बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। जैसे-जैसे रूझान आना शुरू हुए समाजवादी छात्रसभा के समर्थक जीत के लिए आश्वस्त होते गए। बुंदेलखंड के बड़े महाविद्यालयों में से एक बुंदेलखंड महाविद्यालय का चुनाव सबसे चुनौतीपूर्ण था। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। यहां समाजवादी छात्रसभा के प्रत्याशी बृजेंद्र यादव को 850 वोट...
शिक्षिका से गैंगरेप कर बनाया वीडियो क्लिप, वायरल करने की दी धमकी
9/27/2014 9:50:00 PM
9/27/2014 9:50:00 PM
फोटोः थाना चिरगांव, जहां के थानेदार ने गैंगरेप के मामले का समझौते से कर दिया निपटारा (तस्वीर में) थानेदार ने गैंगरेप मामले में करवा दिया समझौता दबंग वीडियो क्लिप को वायरल करने की फिर दी धमकी झांसी. गैंगरेप कर शिक्षिका की वीडियो क्लिप बनाने के बाद दबंग उसे वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। इसकी धमकी देकर दबंगों ने पहले भी कई बार गैंगरेप किया। शिक्षिका ने इसकी शिकायत थाने में की, तो पुलिस और गांव के प्रधान ने दबाव डालकर समझौता करवा दिया, लेकिन इसके बाद भी दबंग, शिक्षिका की वीडियो क्लिप को वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। परेशान हो कर शिक्षिका ने एसएसपी शिव सागर सिंह से इसकी शिकायत की है, इसके बाद जांच के लिए आदेश दिए गए। मामला झांसी से लगभग 35 किलोमीटर दूर चिरगांव थाना क्षेत्र के गांव तालाबपुरा का है। शिक्षिका (24) एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। चार जून को उसे गांव के ही रहने वाले एक युवक ने उसे जन्मदिन के बहाने घर पर बुलाया। वह घर पहुंची, तो कोई और नहीं था, वहां पहले से ही मौजूद चार दबंगों ने दरवाजा बंद कर गैंगरेप किया और वीडियो क्लिप बना...
इलाहाबाद: हत्या के मामले में दोबारा खुलासे के बाद बेटा और दामाद निकले कातिल
9/27/2014 8:52:00 PM
9/27/2014 8:52:00 PM
इलाहाबाद. प्रतापगढ़ पुलिस ने एक बार फिर अपने ही खुलासे को झूठा साबित कर दिया है। पुलिस ने बीते 15 फरवरी 2013 में हुई जगदेव यादव की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने दोबारा जांच में मृतक के बेटे, दामाद और एक रिश्तेदार हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में गांव का ही गोविंद वर्मा लगभग डेढ़ सालों से सजा काट रहा है। मामला अंतू थाने के अर्जुनपुर माठिया का है। यहां जगदेव की हत्या उसके बेटे ने मदनलाल ने ही सोते समय गोली मार कर दी थी। उनसे संपत्ति के लिए अपने पिता की हत्या की थी। इस घटना को अंजाम देने में मृतक के दामाद लल्लन यादव और एक अन्य रिश्तेदार अखिलेश ने मदनलाल की मदद की थी। बताया जा रहा है कि मृतक जगदेव अपने छोटे बेटे से ज्यादा लगाव रखता था। इसी वजह से बड़ा बेटा मदनलाल अपने पिता से मन ही मन रस्क रखता था। इसकी कीमत उसे जान देकर अदा करनी पड़ी। मदनलाल ने ही दर्ज कराई थी रिपोर्ट हत्या के बाद मदनलाल ने पहले तो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया लेकिन बाद में उसने पड़ोसी गोविंद वर्मा और उसके भाई राजेंद्र...
VIDEO में देखिए, चोर ने दिनदहाड़े कैसे आटोमोबाइल शॉप से चुराया महंगा मोबाइल
9/27/2014 8:12:00 PM
9/27/2014 8:12:00 PM
फोटो: सीसीटीवी में कैद हुआ मोबाइल चोर। वाराणसी. कैंट थाना अंतर्गत नदेसर इलाके के एक ऑटोमोबाइल की शॉप से शनिवार को दिनदहाड़े चोर ने दो महंगे मोबाइल सेट को चुरा लिया। चोर की चोरी की दिलचस्प करतूत शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड कर ली गर्इ। व्यापारी हरजीत सबरवाल ने 55 हजार के मोबाइल चोरी की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज पुलिस कोसौंप दिया है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। व्यापारी हरजीत सबरवाल ने बताया कि बीते 24 सितंबर को सुबह के समय एक व्यक्ति दुकान में आया। यहां उसने ऑटोमोबाइल के पार्ट्स मांगे। पार्टस नहीं होने के कारण दुकानदार ने उसे मना कर दिया। कुछ देर बाद फिर से वह व्यक्ति दुकान पर आया और पार्ट्स मांगने लगा। दुकानदार जैसे ही पार्टस देने के लिए मुड़ा वैसे ही युवक गायब हो गया। दुकानदार ने देखा कि उसके दो मोबाइल सेट जिसकी कीमत 55 हजार रुपए के करीब है, वो भी गायब थे। इसके बाद दुकानदार हरजीत ने कैंट सीओ विनोद कुमार से पूरे मामले की बताया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। हालांकि, दुकानदार ने पुलिस को...
बुजुर्ग को इमरजेंसी से दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने पर परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए आरोप
9/27/2014 6:48:00 PM
9/27/2014 6:48:00 PM
तस्वीर में: स्ट्रेचर पर पड़ी 98 वर्षीय बुजुर्ग महिला। कानपुर. यूपी के सीएम प्रदेश की जनता को मुफ्त इलाज और अस्पतालों में सुविधाओं को लेकर अपनी पीठ थपथपाते नहीं थकते। हालांकि, उनके इस दावे में कितनी सच्चाई है, शनिवार को हैलेट अस्पताल में देखने को मिला। यहां एक 98 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर होने के बाद भी इमरजेंसी वार्ड से निकालकर अन्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने उनके साथ छूत जैसा व्यवहार किया। इससे वे नाराज हैं। कानपुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हैलेट अस्पताल हमेशा से ही किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहता है। शनिवार को भी इस अस्पताल में एक गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग महिला को डॉक्टरों ने इमरजेंसी वार्ड से निकाल दिया। इस दौरान वहां मौजूद हर व्यक्ति ने राज्य सरकार के मरीजों के प्रति किए जा रहे प्रयासों को ढकोसला बताया। एक स्ट्रेचर पर थे दो मरीज बताते चलें कि हैलेट इमरजेंसी के बाहर धूप में एक स्ट्रेचर पर दो मरीज थे। एक पुरुष जिसकी उम्र...


Post A Comment: