| विदिशा| जिला अस्पताल में मरीजों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। डाक्टरों की लापरवाही बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को सुबह जनरल ओपीडी से ड्यूटी डाक्टर कई घंटे तक गायब रहे। इससे मरीजों की लंबी लाइन लग गई। लोहांगी निवासी केसरबाई, बरईपुरा की शीलाबाई सहित कई मरीजों ने बताया कि वे लोग सुबह 11 से 1 बजे तक ओपीडी में डाक्टरों का इंतजार करते रहे लेकिन कोई डाक्टर नहीं आया। इसके बाद मरीजों से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों ने इस समस्या से सिविल सर्जन डा. मंजू जैन को अवगत कराया। डा. मंजू जैन ने बताया कि डा. पुनीत माहेश्वरी और डा. आरके साहू की ओपीडी कक्ष क्रमांक 18 में दोपहर 12 बजे अनुपस्थित मिले। पूछने पर जानकारी मिली कि वे कोर्ट की पेशी पर गए थे। डाक्टरों की पेशी को लेकर पहले से ही निर्देश जारी किए गए हैं कि वे पेशी पर दोपहर 12.30 बजे के बाद ही जाएं। इस संबंध में दोनों डाक्टरों को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी किए गए हैं और उसकी कापी कलेक्टर को भेजी गई है। |
नवरात्र पर्व: मां शक्ति स्वरूपा दर्शन, 85 फीट ऊंचा कलश है मां सिंहवाहिनी का
9/27/2014 4:26:00 PM
विदिशा। नगर के ब्लाक कालोनी क्षेत्र में मां सिंहवाहिनी(गुप्त नाम माता हेमवती) का दरबार सजा है। मंदिर का 85 फीट ऊंचा कलश दूर-दूर तक देखा जा सकता है। संगमरमर से बनी सवा पांच फीट ऊंची इस प्रतिमा को जनसहयोग से स्थापित किया गया है। पुजारी पं. संजय शास्त्री ने बताया कि मंदिर परिसर में हर तीन साल बाद पुरुषोत्तम मास में लक्ष्मी यज्ञ या शतचंड़ी यज्ञ आयोजित होता है। इसी मंदिर के परिसर में प्राचीन मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर तथा मां दुर्गा के नौ रूप विद्यमान है। नवरात्र के दौरान मंदिर में 70 ज्योतियां प्रज्वलित की गई हैं। दो अखंड रूप से जल रही हंै।
प्लास्टिक के ड्रम में पेट्रोल दिया तो कार्रवाई, ऑयल कंपनियों ने दिए निर्देश
9/27/2014 4:25:00 PM
9/27/2014 4:25:00 PM
विदिशा। पेट्रोल पंप संचालकों को अब प्लास्टिक बोतल, ड्रम, कंटेनर या कांच की बोतल में पेट्रोल देना महंगा पड़ सकता है। इस संबंध में शासन ने पहले ही निर्देश जारी कर दिए थे और अब हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन ने अपने डीलर्स को आदेश जारी किए हैं। आदेश में बताया गया है कि प्लास्टिक या कांच के कंटेनर में पेट्रोल दिया गया तो ये गैर कानूनी होगा। इसकी जिम्मेदारी डीलर्स की होगी। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है और प्लास्टिक और कांच के सामान मेें पेट्रोल नहीं रोकने की सिफारिश की है। आदेशों का पालन नहीं किया गया और कोई डीलर इसका उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एचपी के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक सौमित्र रे डीलर्स को पत्र जारी करके इस संबंध में सूचना जारी की है। उनका कहना है कि कई शिकायतों के बाद ये निर्णय लिया गया है। यदि कोई डीलर नियम का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जालोरी पेट्रोल पंप के संचालक राहुल जालोरी ने बताया कि एचपी के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक का...
You are receiving this email because you subscribed to this feed at feedmyinbox.com
If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions


Post A Comment: