Categories

Navigation

कलेक्ट्रेट परिसर में धर्मपरिवर्तन करने पहुंचे खनियाधाना केसभी 9सदस्य Converting arrivedPeople had to face opposition

शिवपुरी। मंगलवार
को कलेक्ट्रेट परिसर में धर्म
परिवर्तन करने पहुंचे खनियाधाना के
सभी 9
सदस्यों को बीएचपी और बजरंग दल के
विरोध का सामना करना पड़ा। 
भारतीय
जनता पार्टी एवं भारतीय
जनता युवा मोर्चा के पार्टी के पदाधिकारियों ने
मनीराम के बेटे केशव जाटव उर्फ कासिम से धर्म
परिवर्तन के संबंध को लेकर सवाल किए।


भाजयुमो के जिला महामंत्री आशुतोष ने कासिम से
पूछा कि आखिर धर्म प
रिवर्तन करना क्यों चाहता है। जवाब में
कासिम ने कहा, उसे इस्लाम पसंद है, इसलिए वह धर्म बदल
रहा है। 
फिर आशुतोष ने कहा कि तुझे जाना है तो जा, पूरे परिवार
को क्यों घसीट रहा है। 

इस पर कासिम बोला, मेरा परिवार
है जहां मैं जाऊंगा, वहीं वे जाएंगे। 
इसके बाद आशुतोष
एफआईआर दर्ज करने की मांग पर कलेक्ट्रेट के गेट
पर धरने पर बैठ गए।


गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस से उलझा कासिम
केशव जाटव उर्फ कासिम को जब कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस के
जवान गिरफ्तार करने पहुंचे तो कासिम पुलिस से
ही उलझ पड़ा। 

पुलिस जैसे ही उसे
गिरफ्तार करने के लिए आगे बढ़ी कासिम ने पुलिस के
जवानों के साथ धक्का-मुक्की करना शुरू कर
दी। 

बताया जाता है कि ये वही कासिम उर्फ
केशव जाटव है जिसने सबसे पहले धर्मांतरण किया और उसके
बाद अपने पिता मनीराम का धर्म परिवर्तन कराया।


इसी कासिम के संपर्क में तुलाराम आया और उसने अपने
पूरे परिवार सहित धर्म परिवर्तन करने का फैसला ले लिया।
एडीएम ने प्रारूप में जानकारी भरकर आने
को कहा
महत्वपूर्ण मामले से कन्नी काटकर कलेक्टर
राजीवचंद्र दुबे वीडियो कांफे्रंसिंग, समाधान
ऑनलाइन की बैठक लेने चले गए और
सारा मामला नवआगंतुक एडीएम जेडयू शेख पर छोड़कर
चले गए। जेडयू शेख ने शपथ पत्र ग्रहण करने के बाद
नियमों का हवाला देते हुए धर्मांतरण का आवेदन वापस कर दिया।

बीएचपी और
बजरंगी भी पहुंचे कलेक्ट्रेट
विश्व हिन्दू परिषद से राजेश पाराशर, बजरंग दल से मनोज
शर्मा जिला संयोजक बजरंग दल करीब एक सैकड़ा से
अधिक कार्यकर्ताओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। 

इन
सभी विहिप और बजरंगी कार्यकर्ताओं ने
कलेक्टर से मिलने की मांग की।


इतना ही नहीं धर्म परिवर्तन कर देश
का माहौल खराब करने वाले इन सभी 9 लोगों पर
एफआईआर की मांग भी इन्होंने
की।

बीएचपी और बजरंगियों ने सौंपा ज्ञापन
-बीएचपी और बजरंग दल के
कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर का प्रतिनिधि बनकर आए
एसडीएम दिनेश जैन को ज्ञापन सौंपा।

-ज्ञापन में धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ जांच
की बात कही गई। उन्होंने
कहा कि षड्यंत्र के तहत इन लोगों को फंसाया गया है,
इसकी जांच होनी चाहिए। इसके
अलावा जिले में धर्मांतण को प्रोत्साहित करने वालों के प्रति कठोर
कार्रवाई सुनिश्चित की जाने
की भी मांग की।

-जिले में सक्रिय प्रतिबंधित संगठन सिमी के
क्रियाकलापों की जांच कराने
की भी बीएचपी ने
मांग की।


-खनियाधाना में निवासरत बहुत सारे परिवारों के लोग
खाड़ी देशों में काम करते हैं। यहां से आकर धनबल
और बाहुबल के उपयोग से गरीब किसानों पर धर्मांतरण
का दबाव डाला जा रहा है।

जमातों पर निगरानी रखने की हुई मांग
बीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं
ने कलेक्टर के नाम पर जो ज्ञापन सौंपा, उसमें
शिवपुरी जिले में बाहर से आने
वाली जमातों की निगरानी सुनिश्चित
करने की मांग की है। 

उन्होंने यह
भी कहा कि धर्मांतरण के कुचक्र पर अंकुश
लगाया जाए। 

यदि प्रशासन इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई
नहीं करेगा तो विश्व हिन्दू परिषद बहुत जल्द एक
आंदोलन खड़ा करेगी।


वंदे मातरम् और जय-जय श्रीराम से गूंजा कलेक्टर
वंदे मातरम् और जय-जय ीराम के नारों से शाम 4 बजे से
लेकर 6ः30 बजे तक पूरा कलेक्ट्रेट परिसर गूंजता रहा।
करीब ढाई घंटे तक चली इस कश्मोकश में
पुलिस ने सभी 9 धर्मांतरण करने आए लोगों को हिरासत
में ले लिया।


fast samachar shivpuri samachar Smiley face Smiley face Smiley face Smiley face Smiley face
Share

Headlines Now

Post A Comment: