Categories

Navigation

21वाँ ओशो ध्यान साधना शिविर29सितम्बर से 2 अक्टूबर तक शिवपुरी में

रोहित बंसल ,शिवपुरी.......................................
-संचालन:अशोक भारती(पुणे)द्वारा किया जाएगा।
-उज्जैन से पुस्तक प्रदर्शनी आरही है जो कि शिविर स्थल पर लगेगी।
.......................................
शिवपुरी।प्रतिवर्ष की भाँती इस वर्ष भी 21वाँ ज्योत से ज्योत जले ओशो ध्यान साधना शिविर शिवपुरी में आगामी 29 सितम्बर गुरूवार से प्रारम्भ हो कर 2 अक्टूबर रविवार2016 तक आयोजित किया जा रहा है।
उपरोक्त ध्यान साधना शिविर में अंतराष्ट्रीय शिविर संचालक जो कि ओशो(आचार्य रजनीश)के परम शिष्य और जिनका ज़िक्र स्वयं ओशो ने अपने प्रवचनों में किया है,ऐसे विख्यात स्वामी अशोक भारती(पुणे)द्वारा उपरोक्त शिविर का संचालन किया जावेगा।
ओशो परिवार शिवपुरी के राजेंद्र जैन(स्वामी प्रेम कृष्ण)एवं भूपेंद्र विकल(स्वामी कृष्ण आनन्द) ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस वर्ष 21वाँ ओशो ध्यान साधना शिविर का आयोजन विशिष्ट रूप से आयोजित है शहर के सुन्दरतम ऋषि गार्डन फिजिकल मार्ग के विशाल वातानकुलित हॉल को बुद्धा  ध्यान कक्ष बनाया जाएगा और देश भर के स्वामी एवम् माँ जो की शिविर में हिस्सा लेने के लिए शिवपुरी पहुचरहे है उनका भव्यस्वागत किये जाने की तैयारिया पूर्ण कि जा चुकि है ।शिविर को भव्यतम बनाने के लिए ओशो प्रेमियों ने अपने काम को बाटते हुए विभिन्न समितियां बना कर सहयोग किया जारहा है।
विगत दिवस ओशो ध्यान केंद्र पर आयोजित शिवपुरी जिले के एक सेंकड़ा ओशो प्रेमियो की बैठक में आवास समिति,भोजन समिति,बुद्धा ध्यान कक्ष की व्यवस्था समिति एवं स्वागत समिति के साथ ही प्रचार प्रसार समिति का प्रभार ओशो प्रेमियो ने स्वयं ग्रहण किया और तैयारियों के संचालन में लग गए।
ओशो परिवार के ओशो प्रेमियो ने समस्त बृद्धि जीवियों से शिविर में शामिल होने के लिए अपना पंजीयन कराने का अनुरोध किया है।पंजीयन न्यू ब्लाक तिराहे पर स्थित स्वर संगम पर गोपाल अग्रवाल (स्वामी निखिल आनंद) से संपर्क किया जा सकता है। शिविरार्थियों का
पंजीयन आवश्यक है।जारी प्रेस विज्ञप्ति में स्वामी ध्यान निर्दोष(रविन्द्र गोयल), स्वामी चिदानंद(सुधीर सिंघल),माँ ध्यान पल्लव(हरजीत बिरमानी) एवं माँ प्रेम गीता(गीता शर्मा)इत्यादि ने समस्त ओशो प्रेमियो से अनुरोध किया है कि शिविर में हिस्सेदारी निभाने के लिए सभी आमंत्रित है।स्वामी प्रेम प्रकाश(प्रकाश सिरोलिया)संचालक ओशो ध्यान केंद्र शिवपुरी ने अवगत कराया कि29सितम्बर(गुरुवार)को सायंकाल5:30 बजे शिविर का शुभारंभ होगा इसके उपरान्त संध्या सत्संग रात्रि8:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा जिसमे ओशो प्रेमी नृत्य ध्यान साधना करेंगे एवं ओशो के प्रवचन सुनेंगे।30सितम्बर (शुक्रवार) को प्रातः 5:30 बजे से सक्रिय ध्यान होगा इसके उपरांत ओशो के द्वारा बताए गए विभिन्न ध्यान साधनाएँ दिनभर कराई जावेंगी। अपराह्न 4 बजे कुंडली ध्यान एवं 6:30 बजे से रात्री 8:30 बजे तक संध्या सत्संग कराया जावेगा इसी तरह से 1 अक्टूबर (शनिवार)को प्रातः 5:30 बजे से रात्री 8:30 बजे तक लगातार ध्यान साधनाए कराई जाएंगी। 2 अक्टूबर (रविवार)को प्रातः 5 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक विभिन्न ध्यान विधियों को कराया जाएगा एवं 2 बजे से नव संन्यास उत्सव आयोजित किया जाएगा।

प्रेषक:-
समस्त ओशो परिवार
शिवपुरी

9425765966,9893333774
......................................

fast samachar shivpuri samachar Smiley face Smiley face Smiley face Smiley face Smiley face
Share

Headlines Now

Post A Comment: