Categories

Navigation

Xiaomi Redmi 1s sale start on FlipKart

नई दिल्ली। यदि आप बेहद
सस्ती कीमत में जबरदस्त स्मार्टफोन
लेना चाहते हैं तो यही सबसे अच्छा मौका है।
चाइनीज एप्पल नाम से मशहूर
कंपनी जियाओमी अब अपना नया स्मार्टफोन
"रेडमी" लेकर आई है
जिसकी कीमत 5999 रूपए
रखी गई है, लेकिन इसमें दिए गए फीचर्स
किसी 20 हजार रूपए
की कीमत वाले स्मार्टफोन से कम
नहीं। इसे 2 सितंबर से ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल
फि्लपकार्ट पर बिक्री के लिए
जारी किया जा रहा है। कंपनी ने
इसकी 40000 यूनिट्स बिक्री के लिए
जारी की है।
जियाओमी रेडमी 1एस को बेहद
सस्ती कीमत पर उपलब्ध
करवाना ही इसकी सबसे खास बात है।
जबकि इसमें दिए गए फीचर्स किसी मिड
रेंज स्मार्टफोन से कम
नहीं जो इसकी दूसरी सबसे
खास बात है। परफोर्मेस के मामले में यह जबरदस्त स्मार्टफोन
हाई एंड एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स को टक्कर देने वाला है।
कीमत के मामले में यह फोन मोटोरोला मोटो ई, एस्युस
जेनफोन4 और माइक्रोमैक्स केनवस फायर2 जैसे कई सारे पॉपुलर
स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देने वाला है।
जियाओमी रेडमी 1एस स्मार्टफोन में 4.7
इंच की आईपीएस डिस्पले
स्क्रीन दी गई है। इसमें
3जी नेटवर्क
वाली दो मिनी सिम लगती है।
बेहरतर परफोर्मेस के लिए इसमें 1.6 गीगाहत्र्ज
क्वॉलकॉम प्रोसेसर, 1जीबी रम्ैम और
8जीबी इंटरनल
मेमोरी दी गई है। यह एंड्रॉयड 4.3
जेलीबीन आधारित एमआईयूआई ऑपरेटिंग
सिस्टम पर काम करता है।
जियाओमी रेडमी 1एस एक शानदार
कैमरा स्मार्टफोन है। कंपनी ने इसमें 8 मेगापिक्सल
कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ पीछे
की तरफ दिया है। इसका यह कैमरा ब्रस्ट मोड,
ऑटो फोकस, जीरो शटर लेग, एचडीआर
और रीयल टाइम फिल्टर जैसे ऑप्शंस से लैस गए हैं।
आगे की तरफ 1.6 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया जिससे
बहुत
ही बढिया क्वालिटी की वीडियो कॉलिंग
करने के अलावा और
सेल्फी खींची जा सकती है।
बेहद सस्ती कीमत वाले इस जबरदस्त
जियाओमी स्मार्टफोन में ब्लूटुथ 4.0, वाय-फाय,
जीपीएस, ए-
जीपीएस, ग्लोनास सपोर्ट जैसे
कनेक्टिविटी ऑप्शंस दिए गए हैं।
कंपनी ने इसमें 2000 एमएएच
की बड़ी बैटरी दी है
जो काफी लंबे समय तक चलती है।

fast samachar shivpuri samachar Smiley face Smiley face Smiley face Smiley face Smiley face
Share

Headlines Now

Post A Comment: