Categories

Navigation

अजयराज होगे इलैक्ट्रोनिक मीडिया संघ के जिलाध्यक्ष

-म.प्र. पत्रकार संघ ने की शेष ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा
शिवपुरी। म.प्र. पत्रकार संघ ने आज जिले के शेष बचे ब्लॉकों के अध्यक्षों की घोषणा करने के साथ-साथ इलैक्ट्रोनिक मीडिया संघ के जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी है।
मध्य प्रदेश पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने संघ के प्रांताध्यक्ष सुरेन्द्र माथुर संस्थापक महासचिव राजेश शर्मा, राज दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश सिंह तोमर एवं प्रदेश सचिव दीपक अरोरा की सहमति से आज संघ के इलैक्ट्रोनिक मीडिया प्रकोष्ठ  के लिए अजेयराज सक्सैना को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। शेष ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा भी आज ही कर दी गई है, जिसमें कोलारस ब्लॉक के लिए मुकेश रघुवंशी को, करैरा के लिए नरेन्द्र तिवारी को एवं पोहरी ब्लॉक के प्रदीप गुप्ता भैया जी को ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया है। श्री अग्रवाल ने इलैक्ट्रोनिक मीडिया प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजेयराज सक्सैना एवं सभी ब्लॉक अध्यक्षों को बधाई देते हुए जल्द से जल्द ब्लॉक कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए हैं। इलैक्ट्रोनिक मीडिया प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर श्री अजेयराज सक्सैना एवं नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को जिले के तमाम पत्रकारों ने बधाई दी है।

fast samachar shivpuri samachar Smiley face Smiley face Smiley face Smiley face Smiley face
Share

Headlines Now

Post A Comment: