Categories

Navigation

मध्य प्रदेश पत्रकार संघ की जिला कार्यकारिणी घोषित


-कार्यकारिणी में सभी वरिष्ठजनों को बनाया गया संघ का संरक्षक
शिवपुरी। म.प्र. पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र माथुर संस्थापक महासचिव राजेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष वृजेश सिंह तोमर एवं प्रदेश सचिव दीपक अरोरा की अनुशंसा के उपरांत जिलाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने आज मध्य प्रदेश पत्रकार संघ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी में बनाए गए संरक्षक मंडल में वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वतंत्रता संग्राम सैनानी प्रेमनारायण नागर, प्रमोद भार्गव, अशोक कोचेटा, अलोक इंदौरिया, अनूपम शुक्ला, विजय शर्मा भुल्ले, वीरेन्द्र वशिष्ठ, डॉ. रामकुमार शिवहरे, अशोक ठाकुर, संजय बेचैन, अजय खैमरिया एवं करैरा के वयोवृद्ध पत्रकार बाबू खां को स्थान दिया गया है। वहीं संघ के विशेष आमंत्रित सदस्यों में विपिन शुक्ला, सेमुअलदास, दीपेन्द्र सिंह चौहान, रंजीत गुप्ता, उमेश भारद्वाज, अभय कोचेटा, राकेश शर्मा, मुकेश जैन, अतुल गौड़ एवं सत्यम पाठक को शामिल किया गया है। वहीं संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय करैरा, राजेश राजौरिया पिछोर, राकेश शर्मा कोलारस एवं शिवपुरी से संजीव बांझल को रखा गया है। जबकि बतौर उपाध्यक्ष राजेन्द्र जैन रिंकू, प्रदीप तोमर मोन्टू, धु्रव शर्मा, रशीद खांन, ललित मुदगल, दीपक शर्मा करैरा एवं संजय पंडित को शामिल किया गया है। संघ के महासचिव पद पर लोकेन्द्र सेंगर के साथ विजय शर्मा बिंदास, रोहित मिश्रा एवं सहयोग के लिए बदरवास के संजीव जाट को भी रखा गया है, जबकि सचिव  देवेन्द्र समाधिया, मनोज भार्गव, इस्लाम शाह, राहुल रावत, मनीष भारद्वाज, राजकुमार शर्मा, केबी शर्मा (लालू) संतोष शर्मा एवं दुर्गेश गुप्ता को बनाया गया है। इसी तरह संयुक्त सचिव नेपाल सिंह पाल, मणिकांत शर्मा, नासिर खांन बैराड़ एवं रामस्नेही शर्मा को बनाया गया है। इसी तरह संगठन सचिव के पद पर बंटी धाकड़, अखलाक खांन, बृज दुबे, विकास दण्डौतिया एवं केदार सिंह गोलिया को बनाया गया है। प्रचार सचिव की कमान  नरेन्द्र शर्मा, भूपेन्द्र नामदेव एवं राहुल अष्ठाना के हाथों में रहेगी। जबकि कार्यालय सचिव का दायित्व राजू यादव ग्वाल एवं वीरेन्द्र चौधरी बीरू संभालेंगे। कोषाध्यक्ष का कार्यभार के.के चौबे के हाथों में रहेगा। मध्य प्रदेश पत्रकार संघ की इस वृहद जिला कार्यकारिणी को घोषित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है वहीं संरक्षक मंडल एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों से संघ की गतिविधियों में अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की है। साथ ही जिला कार्यकारिणी में शामिल सभी पत्रकार साथियों से संगठन की गतिविधियों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने एवं सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।

fast samachar shivpuri samachar Smiley face Smiley face Smiley face Smiley face Smiley face
Share

Headlines Now

Post A Comment: